आशुतोष टण्डन बने भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी

0

प्रदेश में सदस्यता अभियान के बाद होने वाले भाजपा के संगठनात्मक चुनावों के लिए प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया गया है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन को पार्टी ने प्रदेश चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने की है। प्रदेश की निर्वाचन समिति में त्रयंबक त्रिपाठी और वाईपी सिंह को प्रदेश सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों मौजूदा समय में भाजपा के प्रदेश मंत्री हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी विद्या सागर सोनकर ने बताया कि पार्टी का सदस्यता अभी अभियान चल रहा है। यह 6 जुलाई से शुरू हुआ था और 11 अगस्त तक चलाया जाना था लेकिन इसे अब बढ़ाकर 20 अगस्त कर दिया गया है। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *