हॉकी इंडिया के अध्यक्ष चुने गए मोहम्मद मुश्ताक अहमद

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष चुने गए मोहम्मद मुश्ताक अहमद

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष चुने गए मोहम्मद मुश्ताक अहमद
हॉकी बिहार के मोहम्मद मुश्ताक अहमद को हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुना गया है। अहमद पहले हॉकी इंडिया के महासचिव पद पर थे। वह निर्विवाद रूप से अध्यक्ष पद पर चुने गए। मुश्ताक अहमद राजिंदर सिंह की जगह लेंगे। मणिपुर हॉकी के ज्ञानेन्द्रो निंगोमबम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुने गए,जबकि हॉकी जम्मू और कश्मीर व हॉकी झारखंड के आसिमा अली और भोलानाथ सिंह उपाध्यक्ष पद पर चुने गए।
हॉकी जम्मू-कश्मीर के राजिंदर सिंह, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में मारियामा कोशी के सेवानिवृत्ति के बाद अध्यक्ष पद संभाला था,को हॉकी असम का नया महासचिव और तपन कुमार दास को दूसरे कार्यकाल के लिए कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। हॉकी झारखंड की पूर्व भारतीय महिला टीम की कप्तान असुंटा लाकड़ा और छत्तीसगढ़ हॉकी के फिरोज अंसारी को संयुक्त सचिव की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। हॉकी राजस्थान की आरती सिंह, हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु की एम रेणुका लक्ष्मी और हॉकी कर्नाटक की अध्यक्ष एसवीएस सुब्रामान्या को कार्यकारी बोर्ड का सदस्य चुना गया है।

About The Author