संसार के सृष्टिकर्ता तेरा राज्य आवें नारे के साथ निकली यूख्रीस्तीय यात्रा।

0

बिहार /पश्चिमी चंपारण प्रतिनिधि :- पूरी दुनिया और समाज मे चारों तरफ शांति, एकता, प्रेम और भाईचारे का साम्राज्य फैले इस संन्देश के साथ चुहड़ी पल्ली में ईसाई श्रद्धालुओं के द्वारा पवित्र यूख्रीस्तीय यात्रा निकाली गई। यूख्रीस्तीय यात्रा को संबोधित करते हुए पल्ली पुरोहित फादर तोबियास ने कहा ईश्वर हमारी प्रार्थनाओं को सदैव सुनते है। वे हमारे जीवन को प्यार और उपकारों से भर देते है, इसलिए हम सभी मनुष्य जाति को ईश्वर के बताए गए रास्ते को अपनाना चाहिए और जरूरतमंदों, असहायों की सेवा करनी चाहिए।
यूख्रीस्तीय यात्रा गिरजाघर से निकलकर ईसाई मुहल्ले के विभिन्न गलियों का भ्रमण करते हुए सबसे पहले संत आग्नेस हाई स्कूल में बनाई गई पवित्र बेदी के पास पहुँची। जहां पर फादर राजन लकड़ा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि येसु राज राजेश्वर है, वे दयालु और शांति के प्रतिक है। ख्रीस्त राजा के इस पर्व को हम मनाते हुए प्रार्थना करें, हे येसु ख्रीस्त तेरा राज्य आवें। परमप्रसाद की स्तुति के बाद यूख्रीस्तीय यात्रा विद्यालय परिसर से निकलकर ईसाई मुहल्ले में बनाई गई माँ मरियम के ग्रोटो में पहुँची। जहां पर फादर गाब्रियल के द्वारा परमप्रसाद की आराधना किया गया। यूख्रीस्तीय यात्रा में बेतिया धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष विशप पीटर सेबेस्टियन गोवियास सहित चुहड़ी, चखनी, बेतिया, चनपटिया, दुसैया, रामपुर, रामनगर, नरकटियागंज, गौनाहा पल्ली के पुरोहित फादर हेनरी, फादर आनंद पास्कल,, फादर अल्बर्ट, फादर सिल्वेस्टर, फादर राजन लकड़ा,, फादर अमित, फादर चम्बरलीन्, फादर डेविड , फादर शेखर, फादर गैब्रियल, फादर किशोर, फादर अन्द्रियास, फादर विंसेंट, फादर तोबियास सहित बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिला पुरूष, धर्मबहने और ब्रदरगण शामिल हुए।
पवित्र यात्रा में भजन मंडली के सदस्य और श्रद्धालुगण भक्ति गीतों को गाते हुए येसु ख्रीस्त राजा, तेरा राज्य आवे के नारा लगाए। इस अवसर ईसाई समुदाय के लोगों ने अपने- अपने घर के दरवाजे पर माता मरियम और येसु की प्रतिमा को रखे, और प्रार्थना किये। पूरे ईसाई मुहल्ले को रंग- बिरंगे गुब्बारें, झंडी, बिजली बल्ब की झालरों, मोमबत्तियों से सजाया गया। पवित्र यात्रा के समापन पर पल्ली पुरोहित फादर तोबियास ने गिरजाघर में उपस्थित बेतिया धर्मप्रान्त के सभी पल्लियों से आये श्रद्धालुओं को धन्यवाद दिया।

*फ़्लावर गर्ल और एंजिल बनी बच्चियां यात्रा की शोभा बढ़ाई* यूख्रीस्तीय यात्रा में परमप्रसाद के सामने सफेद परिधान धारण किये फूल बिखेरती नन्ही नन्ही बच्चियां और एंजिल बनी बच्ची बेहद आकर्षक लग रही थी। वही पवित्र यात्रा में यूथ की लड़कियां झंडे लिए परमप्रसाद को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए भ्रमण की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *