पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त नहीं रहे !

0

नई दिल्ली : भारत में चुनाव नियमों को सख्ती से लागू करवाने के लिए मशहूर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन हो गया है | रविवार को 86 साल की उम्र में शेषन का निधन हो गया | शेषन को उनके कड़े रुख के लिए जाना जाता है | उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव किसी को नहीं बख्शा | उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई बड़े दिग्गजों ने दुख जताया |

शेषन देश के 10वें मुख्य चुनाव आयुक्त थे. चुनाव आयुक्त बनने से पहले शेषन ने कई मंत्रालयों में काम किया और जहां भी गए उस मंत्री और मंत्रालय की छवि सुधर गई | 1990 में मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद शेषन का डायलॉग ‘आई ईट पॉलिटिशियंस फॉर ब्रेकफास्ट’ काफी चर्चा में रहा |

शेषन अपने 6 भाई-बहनों में सबसे छोटे थे | उनके पिता पेशे से वकील थे. उनका जन्म केरल के ब्राह्मण कुल में हुआ था | आईएएस की परीक्षा में टॉप करने वाले टीएन शेषन नौकरशाह के पद पर रहते हुए कैबिनेट सचिव के पद पर पहुंचे |

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *