टीम जन हस्तक्षेप

रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह जल्दी ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही हैं| कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की शादी पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी से तय हो गई है| यह शादी 21 नवंबर को दिल्ली में होगी| आजतक से बातचीत में खुद अदिति सिंह ने इसकी पुष्टि की है|

अदिति सिंह और अंगद सैनी का शादी कार्ड

उन्होंने कहा कि यह शादी उनके पिता ने तय की थी|

अदिति सिंह और अंगद सैनी दोनों के ही परिवार दशकों से राजनीति में हैं| जितने समय से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह का परिवार राजनीति में है, लगभग उतने ही समय से अंगद सैनी का परिवार भी पंजाब की राजनीति में सक्रिय है|

अदिति सिंह ने अपनी शादी को लेकर खुशी जाहिर की है| उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ शादी को लकेर बेहद खुश हैं|

बताया जा रहा है कि अदिति सिंह और अंगद सैनी के शादी के कार्ड भी बंट चुके हैं| रायबरेली को गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है|

फिलहाल कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से लोकसभा सांसद हैं| अदिति सिंह पिछले काफी समय से मीडिया की सुर्खियों में हैं| महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र का कांग्रेस ने बहिष्कार किया था, लेकिन अदिति सिंह ने हिस्सा लिया था|

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *