अमित कुमार,संवाददाता

लखनऊ : सैफई परिवार की रार के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) से अलग हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भतीजे अखिलेश को 2022 में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया |

उन्होंने कहा की परिवार की एकता को बरक़रार रखने के लिए बिना शर्त गठबंधन करने को राजी शिवपाल |

इसके साथ ही उनका कहना था कि सैफई में नेताजी के जन्मदिन पर परिवार को एकजुट होकर इसे मनाना चाहिए। प्रसपा प्रदेशभर में 22 नवंबर को नेताजी मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाने जा रही है। इस मौके पर शिवपाल ने परिवार के सभी लोगो को आमंत्रित किया है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में शिवपाल यादव ने सिर्फ मैनपुरी सीट छोड़कर प्रदेश की बाकी लोकसभा सीटों पर सपा के खिलाफ अपने प्रत्याशी उतारे। फिरोजाबाद सीट से भतीजे अक्षय यादव के खिलाफ उन्होंने खुद ताल ठोंकी थीं। नतीजा फिरोजाबाद सीट से चाचा-भतीजे हार गए और 21 वर्ष बाद यहां भाजपा की वापसी हुई ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *