दो दिवसीय दौरे पर आज लखनऊ आएंगी प्रियंका

0

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रही हैं। प्रदेश संगठन में बदलाव के बाद यह प्रियंका का पहला यूपी दौरा है।

वे यहां विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों से मुलाकात के साथ संगठन के कामकाज की समीक्षा करेगी। 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित ‘भारत बचाओ रैली’ की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगी।

अमौसी एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत होगा। प्रियंका गांधी पूर्व मंत्री दीपा कौल से मिलने के लिए उनके गोखले मार्ग स्थित आवास पर जा सकती हैं।

दीपा कौल पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल की बेटी हैं, जो पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की नजदीकी रिश्तेदार थीं। पार्टी के दो राष्ट्रीय सचिवों ने गुरुवार को वहां जाकर व्यवस्थाओं का मुआयना किया था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *