किशोरियों के लिए आयोजित हुआ आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम

0

बहराइच  : दिन प्रतिदिन महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसमें सबसे ज्यादा मामले दुष्कर्म के हैं। आज से तीन साल पहले दिल्ली में हुए निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले ने भारत समेत पूरे दुनिया को झकझोर कर रख दिया था।

उस घटना के बाद जिस तरह देश एकजुट होकर न्याय के लिए खड़ा हो गया था, उस समय ऐसा लगा कि मानो देश से इस तरह के अपराध का खात्मा हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और रोजाना इस तरह के अपराधों में बढ़ोतरी ही दर्ज की गई। इसी के मद्देजनर जनपद में महिला हिंसा विरोधी दिवस पखवाड़ा गैर सरकारी संस्था आगा खां फाउंडेशन और हंस फाउंडेशन के तत्वाधान में हरियाली रिसार्ट में आयोजित किया गया |

किशोरियों के आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चौहान ने कहा इस तरह के कार्यक्रम से महिलाओं में आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि एक दिवसीय ट्रेनिंग के पश्चात प्रयास भी आवश्यक है। महिलाओं में किशोरी शिक्षा एवं जागरूकता व अन्य जानकारियां, महिलाओं में आलोचनात्मक एवं विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से देखने, सोचने, समझने की क्षमता विकास के साथ सामूहिक जुड़ाव और महिलाओं में आत्म छवि का निर्माण करती है।

महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती रागिनी विश्वकर्मा महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों व सेवाओं, लीड बैंक अधिकारी बलराम साहू, डीडीएम नाबार्ड एम.पी. बर्नवाल ने बैंकों द्वारा संचालित कार्यक्रम तथा जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन खजांची लाल यादव ने मिशन अन्तर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर आयोजक संस्था के प्रतिनिधि के तौर पर सुधीर चिल्लारेगा, अश्विनी चौरसिया एवं फसीह अहमद सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *