देश प्यारा है तो आवाज उठाएं : ‘भारत बचाओ’ रैली में प्रियंका

0

नई दिल्ली: ‘भारत बचाओ’ रैली में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला | प्रियंका गांधी ने इस दौरान कहा, ”आज देश में बदहाली पसर चुकी है |

अर्थव्यवस्था को इस सरकार ने नष्ट कर दिया है | बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है | उद्योग खत्म हो रहे हैं | नोटबंदी ने जनता की कमर तोड़ दी | इस सरकार में अपराधियों का बोलबाला है | सरकार अपनी धुन में है |”

‘भारत बचाओ’ रैली में प्रियंका गांधी ने मंच से कहा, ‘नागरिकता संशोधन कानून विभाजन की वजह बनेगा | आवाज नहीं उठाई तो विभाजन होगा | देश प्यारा है तो आवाज उठाएं | इस सरकार में महंगाई-बेरोजगारी बढ़ती जा रही है | बीजेपी है तो महंगाई भी मुमकिन है | आज प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं | डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं और ये सब इस सरकार की विफलता का सबूत है |”

इसी रैली में पूर्व गृह और वित्त मंत्री पी | चिदंबरम ने कहा, ‘मोदी सरकार ने महज 6 महीने में अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया | इस सरकार के मंत्रियों को कुछ पता नहीं है | कल वित्त मंत्री ने कहा कि सब कुछ ठीक है, हम दुनिया में सबसे ऊपर हैं | सिर्फ एक बात उन्होंने नहीं कही और वो ये है कि अच्छे दिन आने वाले हैं |’

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *