लखनऊ :  उत्तर प्रदेश की राजधानी व आस-पास के इलाकों में सुबह से ही गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी है। इससे ठिठुरन बढ़ने की उम्मीद है। आज भी कहीं-कहीं ओले और बारिश के आसार बने हुए हैं।

शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और ओले पड़ने की संभावना हैं। बादलों की आवाजाही का क्रम जारी रहेगा। विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से ही बारिश हुई है।

ऐसे में फिर से भीषण ठंड पड़ने की संभावना है। आज भी प्रदेश में बूंदाबांदी के साथ तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। शुक्रवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज का 15 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 13 डिग्री, बहराइच का 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *