दिग्विजय ने बताई ‘संघ की कार्यशैली’ तो आगबबूला हुई BJP

0

नई दिल्ली :  नागरिकता संशोधन एक्ट, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में आरपार की लड़ाई जारी है | कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा तो बीजेपी की ओर से शाहनवाज हुसैन ने पलटवार किया |

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि संघ की कार्यशैली- ऑनलाइन नकाब पहनकर आते हैं गाली देकर जाते हैं, ऑफलाइन नकाब पहनकर आते हैं और लाठी मारकर जाते हैं |

इस पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा | बीजेपी नेता बोले कि RSS और उसकी स्टूडेंट विंग देश में राष्ट्रवाद जगाने का काम करे रहे हैं, लेकिन टुकड़े-टुकड़े गैंग, लेफ्ट संगठन देश के छात्रों को पढ़ने नहीं देते हैं | उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह और कांग्रेस की मानसिकता देश के छात्रों को भड़काने की है |

सिंधिया पर कसा तंज?

इसके अलावा दिग्विजय सिंह के एक बयान पर काफी चर्चा हो रही है, जिसमें उनके बयान को ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला माना जा रहा है | भोपाल में सेवा दल के कैंप के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि राजनीति दो फ्रंट पर लड़ी जाती है, राजनीति-विचारधारा | आजकल हमारे कुछ नेताओं में संघ की आत्मा आ गई है | इस बयान को सिंधिया पर हमले से जोड़ा जा रहा है |

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *