BJP चुनाव समिति की बैठक, गृहमंत्री और PM भी शामिल

0

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी है | इस बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तय किए जाएंगे |

गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में शामिल हुए | इसके अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शरीक हुए |

दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को वोटिंग होनी है | नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे | दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है | अब नजरें बीजेपी और कांग्रेस पर है | पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी दूसरे नंबर थी हालांकि उसे महज तीन सीटें ही मिली थीं | 70 में से 67 सीटें अकेले आप ने जीती थी और तीन सीटें बीजेपी के खाते में आई थीं |

इस बार दिल्ली में 13750 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे | 2689 जगहों पर वोटिंग होगी | 90 हजार कर्मचारी चुनाव में तैनात किए जाएंगे | बुजुर्ग भी पोस्टल बैलेट से वोट दे पाएंगे | उन्हें पांच दिन पहले ही पर्चा भरना पड़ेगा | चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गई है | अब सरकार किसी भी योजना का एलान नहीं कर पाएगी |

दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 फरवरी को खत्म हो रहा है | 14 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा | 21 जनवरी को नामांकन की आखिरी तारीख होगी |

नामांकन की स्क्रूटनी की आखिरी तारीख 22 जनवरी होगी | नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 24 जनवरी है | 70 विधानसभा सीटों में से 58 सीटें सामान्य केटेगरी की हैं | जबकि 12 सीटें आरक्षित हैं |

2015 में किसको कितने वोट शेयर

साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 की 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे | आप को कुल 54 |34 फीसदी वोट मिले थे | बीजेपी ने 69 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और उसे चुनाव में 32 |19 फीसदी वोट मिले थे | वहीं कांग्रेस ने भी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे | कांग्रेस को 2015 के विधानसभा चुनाव में महज 9 |65 फीसदी वोट मिले थे |

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *