देवड़ा ने सोनिया को याद दिलाए चुनावी वादे

0

मुंबई : पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को खत लिखकर प्रदेश के नेताओं पर सवाल उठाए हैं |

मिलिंद ने कहा कि एनसीपी और शिवसेना अपने कार्यक्रम और चुनावी वादों को लागू करने पर जोर दे रही है, जहां कांग्रेस पिछड़ रही है | कांग्रेस को अपने चुनावी वादों को अमल में लाने के लिए एक प्रभावी तंत्र को बनाना चाहिए |

मिलिंद देवड़ा ने पिछले साल 7 जुलाई को मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटने की इच्छा जताते हुए अपना इस्तीफा दे दिया था |

देवड़ा के इस्तीफे के बाद मुंबई कांग्रेस के दलित चेहरे एकनाथ गायकवाड़ को जुलाई में ही कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया | तब कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि एकनाथ गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है |

लेकिन 6 सितंबर को एकनाथ गायकवाड़ की नियुक्ति पर कांग्रेस अध्यक्ष की ओर सहमति का पत्र जारी कर दिया गया | साथ ही इस पत्र में मिलिंद देवड़ा के काम की सराहना भी की गई |

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *