नई दिल्ली  : शाहीन बाग (Shaheen Bagh Protest) इलाके में फिर एक बार गोली चलने की खबर आई है | बताया जा रहा है कि कपिल गुर्जर नाम के शख्स ने गोलियां चलाईं है, पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है |

जानकारी के मुताबिक इस घटना में कोई भी घायल नहीं है, गोली चलाने वाले आरोपी का नाम कपिल गुर्जर बताया जा रहा है | ऐसी वीडियो सामने आई है जिसमें आरोपी खुद अपना नाम बता रहा है और खुद को दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके का रहने वाला बताया है |

इसी वीडियो में आरोपी कहता नज़र आता है- हमारे देश में किसी ओर की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओ की चलेगी | कपिल को फिलहाल सरिता विहार थाने ले जाया गया है | जॉइंट सीपी देवेश श्रीवास्तव मौके पर मुआयना करने भी पहुंचे हैं |

बता दें कि गुरुवार(30 जनवरी) की दोपहर को जामिया मिल्लिया इस्लामिया से राजघाट के बीच निकाले जाने वाले पैदल मार्च पर एक युवक ने गोली चला दी |

इसमें एक छात्र घायल भी हो गया था | पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाला युवक जसोला की तरफ से आया | उसने सरिता विहार साइड के बैरिकेड पर आकर दो बार हवा में गोली चलाई |

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *