देश के कानून का पालन करना ही, शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि : ओ पी सिंह

देश के कानून का पालन करना ही, शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि : ओ पी सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ0 पी0 सिंह ने कहा कि है कर्तव्य पालन के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वालों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम सब कानून का पालन करें। सिंह ने पुलिस स्मृति दिवस की पूर्व सध्या पर यहां जारी बयान में कहा है कि नई तकनीकी युग में पुलिस कर्मियों को नई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

चुनौतियों का सामना करने के लिये हमें पुलिस कर्मियों को आधुनिक प्रशिक्षण देना होगा। उन्होने कहा कि हमें इस बात का एहसास है कि जिन्होंने हमारे लिए अपने प्राण त्यागे उन्हें हम कुछ दे नही सकते, लेकिन उन्हें याद जरूर कर सकते हैं। उनको याद करने का सबसे अच्छा तरीका होगा कि हम सब देश के कानून का पालन करें। हमे पूरा विश्वास है कि अपने खोये वीरों को निराश नहीं करेंगे।

सिंह ने कहा है कि कर्तव्य पालन करते हुये इस वर्ष उत्तर प्रदेश के 67 पुलिसकर्मियों को अपनी जान गवायी। कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी जैसे अग्निशामक कमलाकांत त्रिपाठी-जिन्होंने अपने सेवा काल में दर्जनों आग बुझायी थी, लेकिन गत अप्रैल में खीरी के मैगलगंज के पास गन्ने और गेहूं के खेताें को आग से बचाने का प्रयास करते हुए उनके ऊपर एक पेड़ की जलती हुई शाखा गिर गयी और उनकी असमय मृत्यु हो गयी।

About The Author