रमन सिंह के निजी सचिव ने नाबालिग के साथ किया रेप, गिरफ्तार

0

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह के निजी सचिव (पीएस) ओम प्रकाश गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | उन पर नाबालिग से रेप करने का आरोप है |

पुलिस के मुताबिक गुप्ता के खिलाफ धारा 376 और धारा 506 के अलावा पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है |

एएसपी प्रफुल ठाकुर ने कहा, ‘पीड़िता उनके निवास पर रहती थी | भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 506 के साथ पोस्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है |’

पीड़िता की शिकायत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के पीएस गुप्ता पर नाबालिग को अपने घर में रखकर 2 साल तक रेप करने के मामले में केस दर्ज किया गया है | पीड़ित लड़की ने बुधवार शाम को महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी |

इसके बाद महिला पुलिस ने रात करीब 2 बजे राजेंद्र नगर स्थित आवास से ओम प्रकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया |

नाबालिग पीड़िता राजनांदगांव की रहने वाली है | पीड़िता के पिता ने उसे ओपी गुप्ता के पास 2016 में पढ़ाई के लिए छोड़ गए थे |

गुप्ता के यहां पीड़िता पढ़ाई के साथ-साथ घर के काम भी करती थी | उस समय वो 8वीं क्लास में पढ़ती थी | नाबालिग का आरोप है कि गुप्ता ने इस दौरान रायपुर स्थित अपने सरकारी आवास में उसके साथ कई बार रेप किया |

यही नहीं, गुप्ता ने पीड़िता को विरोध करने या किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी | यही कारण है कि उसने किसी से नहीं बताया | अब जब पीड़िता ने सारी कहानी अपने परिजनों को बताई तो परिवार के लोगों ने एक एनजीओ की मदद से पुलिस में शिकायत की |

इसके बाद पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर रमन सिंह के पीएस ओपी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है |

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *