समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने 14 मण्डलों के प्रभारी किये नियुक्त

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने 14 मण्डलों के प्रभारी किये नियुक्त

लखनऊ। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने अपने विस्तार के अगले चरण में प्रदेश में 14 मण्ड़लों के प्रभारियों की नियुक्ति की है। मोर्चा सूत्रों के अनुसार पूर्व राज्यमंत्री रह चुके देवेन्द्र गुप्ता को आगरा मंडल का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार राम दर्शन यादव को आजमगढ़, पूर्व राज्यमंत्री प्रकाश राय उर्फ लल्लन राय को इलहाबाद, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को कानपुर, एम पी यादव को गोरखपुर, समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश वर्मा को फैजाबाद, शिक्षाविद डॉ रक्षपाल सिंह को अलीगढ़, विष्णु पाल सिंह उर्फ नन्हू राजा को झांसी, देवेन्द्र सिंह को वाराणसी, राम सिंह यादव को लखनऊ, बाबूराम निषाद को बस्ती, फरहत मियां को बरेली, जय सिंह को मिर्जापुर तथा डॉ मरगूब त्यागी को मेरठ मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

whatsapp-image-2018-09-24-at-12-08-08-pm

About The Author